फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   a passenger died while eight seriously injured collision with truck in Mathura who traveling in roadways bus

ट्रक ने रोडवेज बस में मारी टक्कर: एक यात्री की मौत, आठ गंभीर रूप से घायल, आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार

Mon, 26 Jun 2023 05:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 Jun 2023 05:20 PM IST
सार

मथुरा में तेज रफ्तार ट्रक ने रोडवेज बस में टक्कर मार दी। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। जबकि, आठ गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। 

विज्ञापन
a passenger died while eight seriously injured collision with truck in Mathura who traveling in roadways bus
Mathura News: क्षतिग्रस्त बस और मृतक मोहम्मद शहनवाज की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर पर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस में टक्कर मार दी। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। जबकि, आठ घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। 

विज्ञापन


हादसा नौहझील थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ। यहां रविवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे दिल्ली से औरैया जा रही रोडवेज बस माइलस्टोन-67 के पास खराब हो गई। इस कारण ड्राइवर ने बस साइड में खड़ी कर दी और चेक करने लगा। कुछ यात्री उतकर नीचे खड़े थे। इसी समय अचानक पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra: रक्षामंत्री की रैली में उतरवाए गए कपड़े, BJYM कार्यकर्ताओं ने लोगों को गेट पर रोका, नंगे बदन दिया प्रवेश
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में यात्री मोहम्मद शहनवाज (53) निवासी तिलक नगर, जमाल शाह, कोतवाली व जिला औरैया की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी बहू अजरा बेगम सहित सात अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों में राहुल व आकाश निवासी मेरठ, संजय, दीपक, मोहित व भावुक निवासी फिरोजाबाद, अनिरुद्ध निवासी कानपुर देहात शामिल हैं। 

यह भी पढ़ेंः- इंस्पेक्टर ने बीच सड़क BJP सांसद को सिखाया सबक: MP ने पूछा- किस पार्टी का है तू...मिला ऐसा जवाब छा गया सन्नाटा

मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी, नौहझील भेजा। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने सभी के परिजन को घटना की सूचना दी। ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से भागने में सफल रहा। इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं आठ लोग घायल हो गए। मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed