फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A new feeder will be built for better power supply

Mathura News: बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए बनेगा नया फीडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
A new feeder will be built for better power supply
कोसीकलां। नंदगांव रोड स्थित 33 केवीए बिजलीघर से पोषित होने वाले गोपालबाग फीडर के उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। उन्हें अब लो वोल्टेज, ओवरलोडिंग, फाॅल्ट की समस्या से छुटकारा मिलने वाला है। इसके लिए नए फीडर का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को एसडीओ सर्वज्ञ श्रीवास्तव ने आगरा से आई टीम को निरीक्षण कराया।
विज्ञापन


गोपाल बाग फीडर पर लोड अधिक होने से यहां के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे आए दिन न सिर्फ लाइन में लोकल फाॅल्ट होते हैं, बल्कि यहां के लोगों को लो-वोल्टेज से भी जूझना पड़ता है। यहां के लोगों को इससे निजात दिलाने को पावर कॉर्पोरेशन गोपालबाग फीडर में एक नए फीडर के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने में जुट गया। मंगलवार को नगर में काम कर रही कंपनी के प्रोजेक्ट अधिकारियों ने एसडीओ सर्वज्ञ श्रीवास्तव, जेई अनूप गौड़, हेमू, लाइनमैन अकरम, ताराचंद के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन


एसडीओ ने बताया कि गोपाल बाग फीडर के कुछ हिस्से को अलग करके बैंक कॉलोनी के हिस्से को मिलाकर निर्माण कराया जाएगा। इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद नए फीडर निर्माण का रास्ता भी साफ हो जाएगा। इससे करीब एक हजार से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed