फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A millionaire farmer was honey-trapped, and a police officer and constable demanded five lakh rupees

Mathura News: करोड़पति किसान को हनी ट्रैप में फंसाया, दरोगा व सिपाही ने मांगे पांच लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
A millionaire farmer was honey-trapped, and a police officer and constable demanded five lakh rupees
फरह (मथुरा)। फरह के ओल इलाके में सनसनीखेज हनी ट्रैप का मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने अपने साथी हिस्ट्रीशीटर प्रधान के साथ मिलकर आगरा के करोड़पति किसान को जाल में फंसाकर लाखों की ठगी को अंजाम दिया। किसान को धमकाने के लिए ओल चौकी इंचार्ज व सिपाही धमकाने पहुंचे और पांच लाख की चौथ मांगी। किसान की शिकायत पर एसएसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। महिला, प्रधान और दोनों पुलिसकर्मियों सहित पांच पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित, आगरा के गांव अंगूठी निवासी जगदीश सिंह की हाल में रेल विकास निगम ने जमीन अधिग्रहीत की है। इसमें उन्हें करीब तीन करोड़ रुपये का मुआवजा मिला है। किसान ने पुलिस को बताया कि फरह की सपना उर्फ राजबाला नामक महिला उनके संपर्क में आई। महिला ने अपनी बातों से जगदीश को अपने जाल में फंसा लिया। फोन पर लंबी बातचीत के बाद, महिला को जगदीश की जमीन के रेल विकास निगम द्वारा अधिग्रहण और उससे मिले भारी मुआवजे की जानकारी मिली। इसका फायदा उठाते हुए, महिला ने अपने साथी, औरंगाबाद निवासी श्याम जाट के साथ मिलकर जगदीश को ठगने की योजना बनाई। दोनों ने मिलकर किसान से 12 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन

इसके बाद 31 जनवरी को सपना ने जगदीश को फरह क्षेत्र के कस्बा ओल में बुलाया। जब जगदीश ओल पहुंचा, तो गांव प्रधान खूबीराम ने महिला सपना के साथ मिलकर उसे एक घर के कमरे में बंद कर दिया और उसके कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए। इसके बाद, उन्होंने पुलिस चौकी ओल से दो पुलिसकर्मियों को बुला लिया। जगदीश ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने भी प्रधान और महिला का साथ देते हुए उसे दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। उन्होंने जगदीश से पांच लाख रुपये की मांग की, अन्यथा जेल भेजने की चेतावनी दी। पीड़ित ने मौके पर एक लाख रुपये दे दिए, लेकिन बाकी चार लाख रुपये की मांग की जा रही थी, इसी बीच किसान की कार को ओल चौकी पर खड़ा करवा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने एसएसपी श्लोक कुमार से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। मामले की जांच के बाद, एसएसपी के आदेश पर फरह पुलिस ने महिला सपना उर्फ राजबाला, उसके साथी श्याम जाट, गांव प्रधान खूबीराम, ओल चौकी प्रभारी कपिल और कांस्टेबल राकेश यादव समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच शुरू
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि ओल चौकी प्रभारी कपिल कुमार और कांस्टेबल राकेश यादव को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। फिलहाल, पुलिस सभी पांचों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। एसएसपी ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। किसान की कार भी चौकी ओल में खड़ी पाई गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed