फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A mechanic and his associates killed a young man by crushing him with bricks after he demanded his wages.

Mathura News: मजदूरी के पैसे मांगने पर मिस्त्री ने साथियों संग ईंटें से कुचलकर की युवक की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
A mechanic and his associates killed a young man by crushing him with bricks after he demanded his wages.
हरिओम। फाइल फोटो
मथुरा। सदर बाजार थाना क्षेत्र के दामोदरपुरा में सोमवार रात मजदूरी मांगने पर मिस्त्री ने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर युवक का सिर ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी। दूसरे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात से पहले चारों वहां पर शराब पार्टी कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

दामोदरपुरा निवासी मूलचंद ने बताया कि उनका छोटा भाई हरिओम (28) कॉलोनी निवासी मिस्त्री कल्ला के साथ मजदूरी करते थे। चार दिन से कल्ला और हरिओम काम पर नहीं जा रहे थे। सोमवार को हरिओम पड़ोसी मनोज के साथ खाना लेकर प्लॉट पर जा रहे थे। रास्ते में ही कल्ला का घर है। हरिओम ने कल्ला का दरवाजा खुलवाया तो अंदर शराब पार्टी चल रही थी। वह तीन अन्य दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान मजदूरी के पैसों को लेकर हरिओम व कल्ला में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि कल्ला और उसके तीन अन्य दोस्तों ने मिलकर हरिओम व मनोज को बंधक बना लिया। विरोध करने पर दोनों का ईंट से सिर कुचल दिया। दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। चीखपुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। इससे पहले चारों वहां से भाग निकले। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हरिओम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मनोज को आगरा रेफर कर दिया। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि मूलचंद की तहरीर पर कल्ला, सुरेश, जितेंद्र और उमाशंकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कल्ला का आपराधिक इतिहास है। आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमें लगाई गईं हैं। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed