फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A huge crowd gathered in Govardhan for cow protection

Mathura News: गोरक्षा को उमड़ पड़ा गोवर्धन में जनसैलाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
A huge crowd gathered in Govardhan for cow protection
गोरक्षा को उमड़ पड़ा गोवर्धन में जनसैलाब
गोवर्धन। गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गोहत्या के मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर गोवर्धन में विशाल हिंदू महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में गोरक्षक दल व विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ संत समाज के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


मंगलवार को आयोजित महापंचायत में संतों और वक्ताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि पूरे देश में गोहत्या पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हो। ब्रजभूमि में किसी भी जीव की हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगे। संत गोपेश कृष्ण दास ने कहा गोवध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ब्रजभूमि में किसी भी जीव हत्या पर रोक लगानी होगी। मान मंदिर के सुनील सिंह ने कहा कि समय आ गया है कि सरकार ठोस कदम उठाए और दोषियों को जेल भेजे।
विज्ञापन


श्याम सुंदर उपाध्याय ने प्रशासन को चेताते हुए कहा, ब्रजभूमि में यदि किसी भी तरह की जीव हत्या पर प्रतिबंध नहीं लगा तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। गोरक्षक दल के धीरज कौशिक बोले, पुलिस को चाहिए जीव हत्या करने वालों के खिलाफ कठोर धाराएं लगानी चाहिए। आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री ने महापंचायत में ऑडियो से अपना संदेश भेजा। उन्होंने कहा कि गोवर्धन में कुछ लोग हिंदुओं का हित नहीं चाहते हैं। कुछ विधर्मियों ने गोहत्या कर गंदा काम किया है। उन्हें ब्रजभूमि में हुई इस घटना से बड़ी वेदना हुई है। वे परदेश में हैं, सात नवंबर से 16 नवंबर तक ब्रजभूमि को मांस मदिरा से मुक्त करने को दिल्ली से वृंदावन पदयात्रा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी रहे मौजूद

दीनबंधु दास, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, नोएडा से राष्ट्रीय हनुमान दल के अध्यक्ष रोहित, हनुमान दल के नीरज सोलंकी, केशव मुखिया, वृंदावन से आए अतुल कृष्ण शास्त्री, धीरेन्द्र शास्त्री के शिष्य रोहित रिछारिया, जितेंद्र रावत, सखी बाबा, श्याम सुंदर उपाध्याय, धीरज कौशिक, नेत्रराज सिंह नीटू, करणी सेना के ठाकुर फतेह सिंह, श्रेयस गुजराती, हेमंत शर्मा, सौरभ लंबरदार खेड़ा, ज्ञानेंद्र सिंह राणा, पवन दुबे, सियाराम शर्मा, गोलू, छाया गौतम, दीपक तिवारी, कपिल सेठ आदि मौजूद रहे।


ज्ञापन सौंपा

महापंचायत में मुख्यमंत्री के नाम 10 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ब्रजभूमि में मांस, मदिरा, अंडा आदि पर पूर्ण प्रतिबंध, ब्रजभूमि में सभी जीवों की हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गोमाता से जुड़े व्यापारी को शपथ पत्र के साथ स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। मुस्लिम समाज को गोवंश के व्यापार से प्रतिबंधित किया जाए, गोवर्धन के सभी संपर्क मार्ग पर मांस मदिरा की कोई दुकान संचालित न हो, गोहत्या करने पर मृत्यु दंड दिया जाए, गोहत्या के सभी 74 आरोपियों को जेल भेजा जाए, परिक्रमा मार्ग में अवैध मस्जिद, मदरसा, मजार की जांच कर कार्रवाई की जाए, धर्मांतरण लव जेहाद पर तुरंत अंकुश लगे। गोरक्षक दल के सदस्यों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। संवाद




बारिश में हुई महापंचायत

- महापंचायत शाम 4 बजे जैसे ही शुरू हुई, बारिश होने लगी। गोभक्त अपने स्थान से नहीं हटे। पूरी महापंचायत बारिश के बीच हुईं। आयोजन स्थल पर पानी भर गया तो गोभक्त पानी में ही बैठकर वक्ताओं के विचार सुनते रहे और वक्ताओं ने भी बारिश में अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed