फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A grand meeting declared a decisive battle.

Mathura News: महापंचायत में आरपार की लड़ाई का एलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
A grand meeting declared a decisive battle.
महापंचायत को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी
रिफाइनरी। थाना रिफाइनरी क्षेत्र में बरारी स्थित एक फार्म हाउस पर रविवार को महापंचायत हुई। इसमें ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग के विकास से फरह के एक दर्जन गांवों को बाहर करने पर विरोध जताया गया। मांग पूरी न होने पर आरपार की लड़ाई का एलान किया गया।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी अनूप सिंह ने कहा कि गांव गढ़ाया, लतीफपुर, झंडीपुर, बलरई, नगला मेड़की, आंवला-सुल्तानपुर, लाड़पुर, नगला ग्यासी, बमूरी, अगनपुरा आदि ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग में शामिल रहे हैं। तीर्थ विकास परिषद के नए नक्शे में इन गांवों को बाहर कर दिया। अनूप चौधरी ने बताया कि महापंचायत में बना प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन देगा। इसमें हटाए गए गांवों को नए नक्शे में शामिल कराए जाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

पंडित रूपचंद शर्मा ने कहा कि गुरु गर्गाचार्य की भूमि गढ़ाया को नए नक्शे में शामिल किया जाए। भोला चौधरी, सोमवीर सिंह, प्रेम सिंह, पारस ठाकुर, मलखान सिंह, दशरथ, मोहित चौधरी, सुखपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी

महापंचायत को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed