फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A gold necklace and cash worth 10 lakh were stolen from a female devotee's purse in Nidhivan

Mathura News: निधिवन में महिला श्रद्धालु के पर्स से 10 लाख रुपये का सोने का हार व नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
A gold necklace and cash worth 10 lakh were stolen from a female devotee's purse in Nidhivan
वृंदावन। मध्यप्रदेश से परिवार के साथ दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु का सोने का हार और हजारों की नकदी चोरी हो गई। महिला को भीड़ से निकलने के बाद चोरी का पता चला। उन्होंने तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर एक बजे मध्यप्रदेश के दमोह निवासी महिला आसना पटवा परिवार के साथ मंदिरों में दर्शन करने के लिए आईं। वह बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन करने के बाद निधिवन पहुंची। यहां भीड़ के बीच किसी शातिर ने उनके कंधे पर लटके पर्स में रखे छोटे पर्स को चोरी कर लिया। महिला ने बताया कि उसमें सोने का आठ तोले का हार और लगभग 12 हजार रुपये रखे थे। हार की कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी जा रही है। उन्होंने बताया मंदिरों में भीड़ को देखते हुए उन्होंने अपना हार छोटे पर्स में रख लिया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर संदीप सिंह ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी खंगाल कर चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed