{"_id":"6898f02d99445efbda08ad48","slug":"a-glimpse-of-operation-sindoor-will-be-seen-on-shri-krishna-janmashtami-mathura-news-c-369-1-mt11002-134111-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झलक
विज्ञापन
मथुरा। श्रीजन्म स्थान के गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता करते पदाधिकारी।
- फोटो : mathura
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों में जन्मस्थान संस्थान के पदाधिकारी जुट गए हैं। भगवान श्रीकृष्ण का 5252 वां जन्मोत्सव ऑपरेशन सिंदूर व सनातन के लिए समर्पित होगा। मंदिर से भागवत भवन, अभिषेक स्थल को आकर्षक रूप से दिया जाएगा। मंदिर के बाहर सुंदर सजावट, लाइटिंग एवं प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है। जन्मोत्सव पर ठाकुरजी इंद्रधनुषी रंगों से तैयार पोशाक में श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।
श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर पूर्णावतार में सिंदूर पुष्प बंगला में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। गर्भगृह का कायाकल्प करके रजत मंडित गर्भगृह 251 किलो चांदी से विशेष रूप से निखारा गया है। इसी के समीप राज राजेश्वरी अष्टभुजी मां योगमाया मंदिर को भी 51 किलो चांदी से भव्य रूप प्रदान किया गया है।
संस्थान के सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि जन्माष्टमी पर 16 अगस्त की प्रातः: 5.30 बजे मंगला आरती के दर्शन होंगे। इसके बाद सुबह 8 बजे भगवान का पंचामृत अभिषेक होगा। नौ बजे पुष्पांजलि, रात 11 बजे श्री गणेश, नवग्रह आदि पूजन से जन्मोत्सव का कार्यक्रम प्रारंभ होंगे। इसी दौरान भगवान के प्राकट्य पर अभिषेक कराया जाएगा। मध्य रात्रि में महाआरती होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ठाकुरजी की पोशाक को इंद्रधनुषी रंगों से तैयार किया है। पोशाक तैयार करने में कारीगरों को छह माह का समय लगा। ठाकुरजी को पोशाक 15 अगस्त की शाम 6 धारण कराई जाएगी। रात्रि 12 बजे भगवान के प्राकट्य के साथ संपूर्ण मंदिर परिसर में ढोल, नगाड़ों की धुन पर भक्त हरिबोल का झूमने को मजबूर हो जाएंगे। जन्म की महाआरती रात 12.10 बजे तक चलेगी। श्रद्धालुओं को गोविंद नगर स्थित गेट नंबर तीन से प्रवेश कराया जाएगा जबकि गेट नंबर एक से निकाला जाएगा। श्रद्धालुओं के सामान रखने एवं पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है।
14 से 18 अगस्त तक लीला मंच पर होंगे कार्यक्रम
श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि 14 से 18 अगस्त तक शाम 7 से रात 10 बजे तक लीला मंच पर भगवान की लीला का मंचन होगा। 15, 16 एवं 17 अगस्त की प्रातः: 8 बजे दोपहर 12 बजे तक कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
16 को निकलेगी भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा
पूर्व की तरह इस बार भी 16 अगस्त की शाम 5 बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी। सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि भरतपुर गेट से शुरु हुई शोभायात्रा होलीगेट, छत्ता बाजार, स्वामी घाट, चौक बाजार, मंडी रामदास, डीग गेट होते हुए श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचेगी। इस दौरान जगह-जगह भक्तों द्वारा शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा।