फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A forest officer and a forest guard have been suspended for allegedly killing Hariyali

Mathura News: हरियाली की हत्या के आरोप में वन दरोगा और वन रक्षक निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
A forest officer and a forest guard have been suspended for allegedly killing Hariyali
गठित चार सदस्यीय टीम कई स्थानों पर परखेगी पौधों की हकीकत
विज्ञापन

बीते दिनों वन राज्यमंत्री ने कई स्थानों पर किया था औचक निरीक्षण
मथुरा। सुरीर क्षेत्र के तुलागढ़ में जरारा रजवहा के किनारे लगाए गए पौधों की देखरेख नहीं करने पर डीएफओ ने मांट रेंज के वन दरोगा रमन कुमार और वन रक्षक मुनेश कुमार को निलंबित कर दिया है। वहीं अन्य कर्मचारियों पर भी गाज गिर सकती है। वन राज्यमंत्री डाॅ. अरुण कुमार सक्सेना के औचक निरीक्षण के बाद यह कार्रवाई की गई है।
अधिकारियों के अनुसार, जुलाई-अगस्त में शासन के निर्देश के बाद पौधारोपण अभियान चलाया गया था। वन विभाग ने 22 विभागों के साथ मिलकर जिले के विभिन्न स्थानों पर करीब 38.59 लाख पौधे लगाए थे। पहली बार एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पौधारोपण हुआ था। उसी समय तुलागढ़ में जरारा रजवहा के किनारे भी हजारों की संख्या में पौधे रोप गए थे। पौधे लगाने के बाद वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बेपरवाह हो गए। कुछ पौधे मिट्टी में दफन हो गए तो कुछ पौधे देखरेख के अभाव में नष्ट हो गए।
विज्ञापन

प्रदेश के वन राज्यमंत्री डाॅ. अरुण कुमार सक्सेना ने 25 नवंबर को जरारा रजवहा का औचक निरीक्षण किया तो वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की पोल खुल गई। मौके पर 20 फीसदी पौधे ही मिले थे। इस पर उप प्रभागीय वनाधिकारी मनीष कुमार व मांट रेंजर बुद्ध प्रिया गौतम को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया था। साथ ही डीएफओ वेंकट श्रीकर पटेल को जांच के निर्देश दिए थे। जांच में मांट रेंज के वन दरोगा और वन रक्षक की भी लापरवाही सामने आई है। इसी आधार पर दोनों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार सदस्यीय टीम परखेगी पौधों की हकीकत
चार लोगों पर कार्रवाई के बाद वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों में खलबली मच गई है। इस प्रकरण में अन्य कर्मचारी भी जांच के दायरे में आ गए हैं। डीएफओ ने बताया कि इस घटना के बाद पौधों की हकीकत परखने के लिए अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक आगरा जोन भीमसेन के नेतृत्व में चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी जिले में लगाए पौधों की जांच करेगी। करीब दो सप्ताह में जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। शासनादेश के बाद आगे की दिशा तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed