{"_id":"696e871e8fdbb3cf2403c2b6","slug":"a-fire-broke-out-at-a-paratha-shop-in-front-of-the-police-station-mathura-news-c-412-1-mt21005-4384-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: थाने के सामने परांठे की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: थाने के सामने परांठे की दुकान में लगी आग
विज्ञापन
गोवर्धन। दानघाटी मंदिर के समीप गोवर्धन थाने के ठीक सामने सोमवार शाम उस समय भगदड़ मच गई, जब परांठे की दुकान में रखा गैस सिलेंडर अचानक आग की चपेट में आ गया। आग की लपटें उठते देख लोग दहशत में इधर उधर भागने लगे। हालांकि पुलिस अधिकारियों की तत्परता से बड़ा हादसा होने से टल गया।
गोपाल का नगला निवासी भगवान दास सैनी की श्रीगिरिराजजी परांठे वाले के नाम से दुकान है। सोमवार शाम करीब पांच बजे अचानक सिलेंडर में आग लग गई और कुछ ही पलों में लपटें तेज हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह और थाना प्रभारी भगवत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सबसे पहले पुलिस ने क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए आवागमन पूरी तरह बंद कराया। इसके बाद सीओ और थाना प्रभारी ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद