फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A female health worker died under suspicious circumstances

UP: महिला स्वास्थ्य कर्मी की मौत, छह साल पहले हुई थी शादी...जिस तरह गई जान; कांप गए घरवाले

Fri, 14 Nov 2025 12:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 14 Nov 2025 12:07 PM IST
सार

महिला स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
A female health worker died under suspicious circumstances
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में विषाक्त पदार्थ खाकर महिला स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न में हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन


महावन के नगला देवकरण निवासी कपिल ने बताया कि उनकी बहन प्रियंका (26) की हाईवे क्षेत्र के धनगांव निवासी युवक के साथ 2019 में शादी हुई थी। प्रियंका सदर बाजार क्षेत्र में स्वास्थ्य क्लीनिक पर तैनात थीं, जबकि उनके पति वेटरिनरी विवि में नौकरी करते हैं। शादी के कुछ समय बाद ही पति व उसके परिजन प्रियंका को दहेज के लिए परेशान करने लगे। विरोध करने पर बहन के साथ मारपीट करते थे। उन्होंने बताया कि बुधवार रात को उनके पास फोन आया कि प्रियंका ने विषाक्त पदार्थ खा लिया है और निजी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे मायके वालों को प्रियंका मृत मिली। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बहन को विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या की गई है। प्रियंका की मौत के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर भाग गए हैं। सीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव मायके वालों को सौंप दिया है। फिलहाल कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed