{"_id":"68cf01e4baf50dfbb106c049","slug":"a-farmer-alleges-land-grabbing-and-a-case-has-been-filed-mathura-news-c-412-1-mt21005-986-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: किसान ने जमीन हड़पने का लगाया आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: किसान ने जमीन हड़पने का लगाया आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन
गोवर्धन।। गोवर्धन के वृद्ध किसान लक्ष्मण सैनी ने अदालत का दरवाजा खटखटाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कुछ लोगों ने मिलकर उनकी कृषि भूमि हड़पने की साजिश रची। उन्होंने न्यायालय के आदेश पर नामजद के खिलाफ थाना गोवर्धन में मुकदमा दर्ज कराया है।
किसान ने बताया कि आरोपियों ने पांच फरवरी 2020 को उसकी अनपढ़ता और वृद्धावस्था का फायदा उठाकर एक जमीन का पंजीकृत इकरारनामा कराया। जमीन की वास्तविक कीमत करोड़ों रुपये थी, लेकिन स्टाम्प बचत के नाम पर दस्तावेजों में कीमत घटाकर दिखाई गई। बाद में आरोपियों ने जमीन को दो हिस्सों में बांटकर रजिस्ट्री कराने का प्रयास किया और टाइपशुदा दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर इकरारनामे का उल्लेख ही हटा दिया।
किसान का आरोप है कि उसके साथ धोखाधड़ी कर जमीन अपने नाम कराने के लिए आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार किए और यहां तक कि जो चेक दिया, वह बाद में बाउंस हो गया। आरोपियों ने मिलकर किसान से मारपीट की, गाली-गलौज की और जबरन कार में बैठाकर रजिस्ट्री कार्यालय ले गए। किसान किसी तरह उनकी गिरफ्त से बचकर भाग निकला।
विज्ञापन
लक्ष्मण सैनी ने अपने प्रार्थना पत्र में गांव गांठोली निवासी होशियार सिंह, छटीकरा निवासी मनोज कुमार व पावक, सकीतरा निवासी रघुराज, गोवर्धन निवासी बांके बिहारी सिंघल, शुभम सिंघल, विवेक अग्रवाल, रामकृष्ण, विष्णु कुमार खंडेलवाल, सुशांत खंडेलवाल, बांके बिहारी के नाम दर्ज कराए हैं। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ थाना गोवर्धन में मुकदमा दर्ज कराया है।