फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A drunk security guard shot a contract lineman with a pistol.

Mathura News: नशे में सुरक्षा गार्ड ने पिस्टल से संविदा लाइनमैन को मारी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
A drunk security guard shot a contract lineman with a pistol.
मथुरा। कृष्णा नगर बिजली घर पर बुधवार देर रात शराब पीने के बाद हुए विवाद में एक संविदा लाइनमैन को गोली मार दी गई। सुरक्षा गार्ड ने लाइसेंसी पिस्टल से लाइनमैन दीपक कुमार को दो गोली मारीं, जिसमें से एक उनके पेट में जा लगी। घायल को आगरा रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी सुरक्षा गार्ड नेत्रपाल को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी लाइसेंसी पिस्टल जब्त कर ली है।
विज्ञापन

हाईवे थाना क्षेत्र के गोपाल नगर के निवासी दीपक कुमार (48) कृष्णा नगर बिजली घर में करीब 20 साल से संविदा पर काम करते हैं। सुरक्षा गार्ड नेत्रपाल राया के गांव बिजहारी का रहने वाला है और बिजली घर पर तैनात था। बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 11:00 बजे शराब पीने के बाद खाने में झूठा डालने पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर नेत्रपाल ने नशे में अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दो फायर किए। एक गोली दीपक के पेट में लगी, जबकि दूसरी पास से निकल गई। गोली लगने के बाद दीपक जमीन पर गिर पड़े। गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। बिजली घर के कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

माैके पर पहुंची पुलिस ने नेत्रपाल को हिरासत में लेकर उसकी पिस्टल जब्त की। घायल दीपक को पहले सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। दीपक के बड़े भाई ललित कुमार ने कोतवाली थाने में नेत्रपाल के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ सिटी आशना चाैधरी ने बताया कि पूछताछ में नेत्रपाल ने बताया कि शराब पीने के बाद खाने में झूठा डालने पर दोनों में विवाद हुआ था। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। दीपक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed