{"_id":"6aa70041bd8ed84e2c047427","slug":"a-dispute-over-a-seat-on-stage-led-to-two-being-expelled-from-the-samajwadi-party-mathura-news-c-369-1-mt11023-152537-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मंच पर कुर्सी की तकरार, दो को किया सपा से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मंच पर कुर्सी की तकरार, दो को किया सपा से बाहर
विज्ञापन
मथुरा। आगरा में समाजवादी पार्टी के विप्र सम्मेलन में मंच पर कुर्सी को लेकर हुई तकरार अब मथुरा के दो पार्टी पदाधिकारियों पर भारी पड़ गई है। मुख्य अतिथि बलिया के सांसद सनातन पांडेय के सामने दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट के बाद वायरल हुए वीडियो का पार्टी स्तर पर संज्ञान लिया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद रविवार को सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व सांसद अरविंद कुमार सिंह ने राघवेन्द्र सिंह और भारत भूषण शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया।
आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित सपा कार्यालय पर गत दिनों आयोजित विप्र सम्मेलन में मंच पर बैठने के लिए कुर्सी को लेकर मथुरा के दोनों पदाधिकारी आपस में भिड़ गए थे। मुख्य अतिथि सनातन पांडेय के सामने ही दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। किसी तरह मामला शांत होने के बाद मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें मंडी चौराहा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सपा सांसद सनातन पांडेय अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जानने भी पहुंचे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद सनातन पांडेय ने पार्टी पदाधिकारियों के स्तर से इसकी जांच कराई। जांच रिपोर्ट आने के बाद रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व सांसद अरविंद कुमार सिंह ने राघवेन्द्र सिंह और भारत भूषण शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया।