Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A dip of faith accompanied by charitable giving.

Mathura News: आस्था की डुबकी संग श्रद्धा का दान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
A dip of faith accompanied by charitable giving.
मकर संक्रांति पर यमुना में स्नान करते श्रद्वालु। 
मथुरा। मकर संक्रांति का पर्व जनपदभर में उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही यमुना के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। लोगों ने श्रद्धाभाव से यमुना में डुबकी लगाई। स्नान के साथ-साथ पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान किया। आस्था के पर्व पर साधु-संतों और जरूरतमंदों को खिचड़ी, मिष्ठान और तिल से जुड़ी वस्तुओं का दान किया गया। लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए बड़ी संख्या में दान-पुण्य किया। गोकुल के ज्योतिषाचार्य पं. अनमोल उपाध्याय ने बताया कि मकर संक्रांति पर गंगा नदी में स्नान का विशेष महत्व है। कहा कि सूर्य की किरणों में गंगा स्नान करने से व्यक्ति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed