फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A devotee who came to visit the Shri Banke Bihari Temple has gone missing

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने आया श्रद्धालु लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
A devotee who came to visit the Shri Banke Bihari Temple has gone missing
मेघराज शर्मा - फोटो : mathura
वृंदावन। गाजियाबाद से परिवार के साथ दर्शन करने आया वृद्ध श्रद्धालु नयति पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित सीएनजी पंप के समीप से लापता हो गए। परिजन ने उन्हें काफी तलाशा, लेकिन सफलता न मिलने पर जैंत थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें श्रद्धालु मथुरा की ओर जाते दिख रहा है।
विज्ञापन

गाजियाबाद, भोपुरा डिफेंस कॉलोनी निवासी मेघराज शर्मा (60) बृहस्पतिवार को पत्नी लीलावती, भतीजे ओमप्रकाश एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कार से ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए आए थे। मंदिर में दर्शन कर शाम को घर लौटने से पहले नयति पुलिस चौकी क्षेत्र में सीएनजी पंप पर गैस लेने के लिए पहुंचे। कार में गैस लेने के दौरान मेघराज कार से उतरे और कहीं लापता हो गए। जब वह परिजन को आसपास नहीं मिले तो उनके भतीजे ओमप्रकाश शर्मा ने नयति पुलिस की सहायता लेते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि श्रद्धालु अपनी मर्जी से गया है या किसी घटना का शिकार हुआ है। लापता श्रद्धालु की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed