{"_id":"690f98e73f363d19450944c7","slug":"a-devotee-from-gujarat-died-in-front-of-the-prem-mandir-mathura-news-c-161-1-mt11010-100336-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: प्रेम मंदिर के सामने गुजरात के श्रद्धालु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: प्रेम मंदिर के सामने गुजरात के श्रद्धालु की मौत
विज्ञापन
वृंदावन। शुक्रवार की रात प्रेम मंदिर के सामने गुजरात के एक श्रद्धालु की मौत हो गई। परिजन उन्हें अस्पताल से घर लेकर चले गए। वह प्रेम मंदिर में दर्शन करने के लिए गए थे। बाहर आने के बाद अचानक सड़क पर ही गिर गए। जब तक उनको अस्पताल ले गए तब तक उनकी मौत हो गई। वहीं दो अलग-अलग जगहों पर अज्ञात शव मिले हैं।
गुजरात के भुज कच्छ निवासी कमलेश नाईक पुत्र रामलाल नाईक अपने परिवार के साथ वृंदावन आए थे। प्रेम मंदिर में दर्शन के बाद वह लौटकर जा रहे थे कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गए। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर भागे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसके अलावा शनिवार दोपहर करीब दो बजे देवराह बाबा घाट पर कुंभ क्षेत्र का सौंदर्यीकरण का कार्य करा रहे राहुल शर्मा को नदी किनारे पड़ा हुआ एक शव दिखा। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन किसी ने शिनाख्त नहीं की । युवक नीले रंग की जींस पहने हुए हैं। उसकी उम्र करीब 24 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है। वहीं गोरी गोपाल आश्रम में एक महिला का शव मिला। महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम गृह पर भेज दिया है।