फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A cow vigilante who tried to stop the sale of meat was beaten

Mathura News: मांस की बिक्री रोकने पहुंचे गोरक्षक को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
A cow vigilante who tried to stop the sale of meat was beaten
घटना की जानकारी करती पुलिस - फोटो : mathura
राधाकुंड। कस्बे की वाल्मीकि बस्ती के पास मांस की बिक्री की सूचना पर पहुंचे गोरक्षक दल के सदस्य को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

मांस बिकने की सूचना पर राधाकुंड निवासी धीरज कौशिक वाल्मीकि बस्ती में पहुंचे थे। पीड़ित ने बताया कि जहां कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई थी। मामला शांत होने पर धीरज अपने प्लॉट पर लौट आए। आरोप है। कि थोड़ी देर बाद वाल्मीकि बस्ती के कुछ युवकों ने प्लॉट पर पहुंचकर गाली-गलौज की। इसके बाद लाठी–डंडों से धीरज को पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को गोवर्धन सीएचसी भेजा, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक इस प्रकरण में कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed