फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A concrete road will be constructed in the Shri Banke Bihari Temple area at a cost of 2.23 crore rupees.

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में 2.23 करोड़ से बनेगा सीसी मार्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
A concrete road will be constructed in the Shri Banke Bihari Temple area at a cost of 2.23 crore rupees.
वृंदावन। वृंदावन के विकास में जुटी राज्य सरकार ने बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में लंबे समय से बदहाल मार्ग को सुधारने के लिए 2.23 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। नगर निगम ने सीसी मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। अब नगर निगम ने मार्ग की डीपीआर तैयार कर मार्ग के निर्माण की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

इस मार्ग के निर्माण से देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचने का रास्ता सुगम होगा। श्रीबांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में किशोरपुरा तिराहा से लेकर विद्यापीठ चौराहे तक लंबे समय से मार्ग जगह-जगह से टूटा है। मार्ग में गड्ढे हो रहे हैं। इससे आए दिन ई रिक्शा और ऑटो पलट रहे हैं। राहगीर चोटिल हो रहे हैं। श्रद्धालुओं की परेशानी को देखते हुए क्षेत्रीय पार्षद सुमित गौतम की मांग पर नगर निगम ने मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा, जिसे शासन ने मंजूरी दे दी है। इसी के साथ ही नगर निगम ने निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किशोरपुरा तिराहा से विद्यापीठ चौराहा तक मार्ग का सीसी निर्माण कराया जाएगा। मार्ग के दोनों ओर हो रहे अतिक्रमण हटाकर इंटरलॉकिंग टाइल्स से फुटपाथ बनाए जाएगा। जलभराव की समस्या के निदान के लिए दोनों ओर नाले का निर्माण होगा। इसकी डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी है। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने बताया कि बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में किशोरपुरा से विद्यापीठ चौराहे तक सीसी मार्ग का निर्माण राज्य सेक्टर योजना के तहत किया जाएगा। इसमें दो करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से निर्माण किया जाएगा। इसे लेकर तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed