फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A clerk who was fixing a bike's chain was run over by a tractor and died

Mathura News: बाइक की चेन ठीक कर रहे लिपिक को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
A clerk who was fixing a bike's chain was run over by a tractor and died
मथुरा। गोविंद नगर थाना क्षेत्र में बाइक की चेन खराब होने से रोड किनारे बैठे लिपिक को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस से पहले ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

जैंत के आझई गांव निवासी यशपाल सिंह (35) पचावर विद्यालय में लिपिक के पद पर तैनात थे। वह मंगलवार शाम को मथुरा से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान गोविंद नगर थाना क्षेत्र के गोकुल रेस्टोरेंट के ओवरब्रिज पर अचानक उनकी बाइक की चेन टूट गई। वह सड़क किनारे बैठकर बाइक की चेन को ठीक करने की कोशिश करने लगे, लेकिन चेन ठीक नहीं हुई। इसके बाद वह मिस्त्री को फोन करने लगे। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनको रौंद दिया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना और एंबुलेंस को बुलाकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया है कि परिजन की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed