फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A businessman was defrauded under the pretext of selling jewellery worth Rs 1 crore.

Mathura News: एक करोड़ रुपये के आभूषण बेचने के बहाने कारोबारी के साथ धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
A businessman was defrauded under the pretext of selling jewellery worth Rs 1 crore.
मथुरा। गोविंदनगर क्षेत्र के सराफा कारोबारी के कर्मचारी ने बेचने के बहाने करीब एक करोड़ रुपये के आभूषण की धोखाधड़ी कर दी। वह 30 जनवरी को लखनऊ व कानपुर में आभूषण बेचने के लिए यहां से रवाना हुआ था। लखनऊ में आभूषण चोरी होने का बहाना बनाकर वहां से लौट आया। पीड़ित कारोबारी ने कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गोविंद नगर के सेक्टर ए निवासी माधव अग्रवाल ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उनकी बृजवासी एंड संस के नाम से स्वर्ण आभूषणों के निर्माण और बिक्री की फर्म है। उनका कर्मचारी लाल दरवाजा निवासी गौरव अग्रवाल अक्सर बाहर के जनपदों में उनके यहां से आभूषण बेचने जाता था। 30 जनवरी की सुबह गौरव 646 ग्राम सोने के आभूषण (करीब एक करोड़ कीमत) बेचने के लिए लखनऊ व कानपुर रवाना हुआ था। उसी दिन दोपहर करीब 2 बजे गौरव ने उन्हें फोन कर बताया कि लखनऊ पहुंचते ही बैग से आभूषण गायब हो गए हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि अगले दिन गौरव अपने मामा अमित सिंघल के साथ उनके घर पहुंचा। कहा कि सारे आभूषण चोरी हो गए। कारोबारी के बार-बार कहने पर पर भी गौरव ने न रकम दी और न ही आभूषण लौटाए। परेशान होकर पीड़ित ने गौरव व उसके मामा अमित सिंघल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed