{"_id":"62b49ee30f97536d405128c1","slug":"a-bag-full-of-notes-stolen-from-the-wedding-ceremony-the-teenager-caught-mathura-news-mtr519734274","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह से नोटो से भरा बैग चोरी, किशोर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह से नोटो से भरा बैग चोरी, किशोर पकड़ा
विज्ञापन
कोसीकलां। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मैरिज होम से शादी के दौरान नोटों से भरे बैग को लेकर किशोर फरार हो गया। उसे सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस किशोर से पूछताछ कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर समारोह में एक युवक के बीस हजार रुपये गिर गए, जो कि वहां पॉपकार्न की स्टाल लगाने वाले युवक से बरामद हुए।
राजमार्ग पर स्थित अग्रवाटिका मैरिज होम में बुधवार देर रात नरसर विलेज शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान एक किशोर वर पक्ष के लाखों रुपये से भरे बैग को लेकर चंपत हो गया। घर और रिश्तेदारों से बैग के बारे में पूछा पर कुछ पता नहीं चला। वहां लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो एक युवक लॉन से बैग लेकर भागता दिखाई दिया। सीसीटीवी में कैद संदिग्ध युवक वर व वधु दोनों में से किसी भी पक्ष का नहीं हैं।
लोगों ने मैरिज होम के गेट को बंद कर सीसीटीवी फुटेज को चेक किया तो पूरा मामला साफ हो गया। किशोर की निशानदेही पर बैग को बरामद कर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पकड़ा गया किशोर मध्य प्रदेश का है। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली हैं।
विज्ञापन
वहीं, विवाह समारोह में एक युवक के बीस हजार रुपये गिर गए, जो कि पॉपकॉर्न की स्टॉल लगाने आए युवक को मिल गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बाद में पॉपकॉर्न वाले युवक ने रुपये वापस कर दिए तो पुलिस ने उसे छोड़ दिया। संवाद