{"_id":"2-87620","slug":"Mathura-87620-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे कैंटीन पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे कैंटीन पर मारपीट
Mathura
Updated Fri, 03 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मांट। यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल प्लाजा पर स्थित कैंटीन पर बुधवार रात खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता और लेनदेन को लेकर यात्रियों और कैंटीन कर्मियों में विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद मामला रफा-दफा कर दिया।
बुधवार रात दिल्ली शाहदरा निवासी कुछ युवक एक्सप्रेसवे होकर कार से आगरा की ओर जा रहे थे। रास्ते में जाबरा टोल प्लाजा की कैंटीन पर गाड़ी रोकने के बाद खाने पीने का सामान खरीदने लगे। इसी दौरान खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता और कीमत को लेकर कैंटीन कर्मियों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। इसमें कंप्यूटर और बिलिंग मशीन टूट गईं। सूचना पर टोल पर तैनात पुलिस मौके पर पहुंच गई और झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों के लोगों को थाना मांट ले गई। एसओ मांट का कहना है कि सामान खरीदने के दौरान कैंटीन कर्मियों और यात्री युवकों के बीच कहासुनी हो गई थी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया और वह चले गए। किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं की। कैंटीन पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर पूर्व में भी कई बार झगडे़ हो चुके हैं।