{"_id":"2-86475","slug":"Mathura-86475-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर में धरा गया सोने-चांदी का लुटेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर में धरा गया सोने-चांदी का लुटेरा
Mathura
Updated Fri, 12 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा कोतवाली क्षेत्र में सोने चांदी की लूट करने वाले आशू उर्फ आस मोहम्मद को मध्यप्रदेश पुलिस ने इंदौर में चार साथियों के साथ दबोच लिया है। आशू अपने साथियों के साथ डकैती डालने जा रहा था। आठ माह पूर्व उसने भरतपुर से सात किलो सोना और मथुरा में चांदी लूट की वारदात की थी।
कोतवाली क्षेत्र की भार्गव गली निवासी आशू पुत्र अयूब आगरा के थाना जगदीशपुरा की बोदला कॉलोनी निवासी साथी नरेन्द्र ठाकुर व चार अन्य साथियों के साथ इंदौर में डकैती डालने गया था। इंदौर के थाना मऊ में वाहन चेकिंग के दौरान संदेश होने पर पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। इस दौरान नरेंद्र ठाकुर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। मऊ पुलिस की पूछताछ के दौरान उसने मथुरा, अलीगढ़, आगरा व भरतपुर में एक दर्जन लूट स्वीकार की है। मऊ पुलिस ने मथुरा कोतवाली, गोविंद नगर तथा कृष्णानगर पुलिस को इसकी सूचना दी है। आशु को अपनी कस्टडी में लेने के लिए कोतवाली पुलिस इंदौर के लिए रवाना हो गई है। बता दें आशू की तलाश में कई बार भरतपुर पुलिस ने उसके घर व आसपास दबिश दी लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस के अनुसार कृष्णानगर में गत वर्ष हुई स्वर्णकार राजेश वर्मा व उनके भाई से चांदी लूट में भी वह शामिल रहा। मई माह में गोविंद नगर क्षेत्र में डीग गेट चौकी के निकट भार्गव गली निवासी उमेश खंडेलवाल से हुई 28 किलो चांदी व 3.5 लाख की लूट में भी उसकी भूमिका थी।
सीओ सिटी अनिल यादव ने बताया कि आसू पर मथुरा, आगरा, अलीगढ़, भरतपुर सहित अन्य जिलों में 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। शीघ्र ही उसे वी वारंट लेकर पूछताछ की जाएगी।