फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   जन्मस्थान पर कान्हा जी को पोशाक अर्पित

जन्मस्थान पर कान्हा जी को पोशाक अर्पित

Mon, 18 Aug 2014 05:30 AM IST
Mathura
Mathura Updated Mon, 18 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। जन्मोत्सव के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण जिस पोशाक को धारण करेंगे, उसे रविवार को भक्तों ने उन्हें अर्पित किया। इसके लिए केशवदेव मंदिर से भक्तों का टोला भागवत भवन तक गाजे-बाजे के साथ पहुंचा।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर रविवार को कान्हा के जन्म से एक दिन पूर्व उन्हें परंपरागत रूप से पोशाक दी गई। इस बार ठाकुर जी की पोशाक को मयूराम्बर और मुकुट को ब्रजरत्न का स्वरूप दिया गया है। भगवान श्रीकृष्ण को पोशाक आर्पित करने का कार्यक्रम रात नौ बजे के पश्चात शुरू हुआ। भक्तों का टोला ठाकुर जी की पोशाक के साथ केशवदेव मंदिर से ढोल-नगाड़ों के साथ निकला। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की जयजयकार के स्वर गूंजते रहे। अन्य भक्तों ने पोशाक लेकर चल रही टोली पर पुष्पों की बरसात की।
विज्ञापन

भागवत भवन पहुंचकर मयूराम्बर पोशाक को श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा और सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने ठाकुर जी को समर्पित किया। इस दौरान भागवत भवन में दर्शन को मौजूद भक्तों के स्वरों से श्रीकृष्ण जन्मस्थान को जयजयकार से गुंजायमान कर दिया। इस बार श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर को निकुंज रूप में सजाया गया है। संपूर्ण परिसर अलौकिक वन निकुंज रूप में नजर आ रहा है। लाइट की चमक अद्भुत आभा बिखेर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा आज
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के तत्वावधान में सोमवार को शाम पांच बजे नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर बैंड बाजों के साथ कई झांकियां निकाली जाएंगी।
पुष्प और इत्र की होगी बरसात
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ठाकुर जी के दर्शन को पहुंचने वाले भक्तों पर सोमवार को इत्र और फूलों की बरसात होगी। कन्हैया के जन्मोत्सव के लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर सजकर तैयार है। जन्माष्टमी पर पुष्प और मालाओं का शृंगार होगा।

धर्मनगरी में लघु भारत दर्शन
भगवान श्रीकृष्ण की नगरी रविवार को पहला रेला कासगंज की तरफ से आया। ट्रेन की छत भी भरी थी। होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला में जगह अब नहीं है सो सड़क पर ही भक्तों का डेरा है। जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह मथुरा आने वाली बसें खचाखच भरी थीं। हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम बंगाल, बिहार, उड़ीसा सहित पूरे देश से उमड़े श्रद्धालुओं से समूचा ब्रज लघु भारत में तब्दील हो गया।

मथुरा में ‘नंदभवन’
द्वारिकाधीश मंदिर को नंद भवन का रूप प्रदान किया गया। यहां वल्लभीय सेवा पद्धति के अनुसार यहां प्रसाद तैयार किया गया। प्रात: शृंगार के दर्शनों के लिए श्रद्धालु उमड़ पडे़।


जन्मस्थान में आज
-प्रात: 5:00 बजे मंगला आरती के दर्शन
-प्रात: 6:30 बजे अभिषेक के दर्शन
-प्रात: 7:00 बजे पुष्पार्चन, भोग
-रात 10:45 बजे से गणेश एवं नवग्रह पूजन
-रात 11:55 बजे तक सहस्त्रार्चन कमल पुष्प एवं तुलसीदल से पूजन
-रात 11:59 बजे प्राकट्य दर्शन के लिए पट बंद
-रात 12:00 बजे प्राकट्य दर्शन
-रात 12:10 बजे प्राकट्य आरती
-रात 12:15 बजे से 12:30 बजे तक जन्म महाभिषेक
-रात 12:40 बजे से 12:50 तक शृंगार आरती
-रात 1:30 बजे तक चलेगा जन्म के दर्शन का दौर

लीला मंच पर भावमय पुष्पांजलि
प्रात: नौ बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लीला मंच पर भावमय पुष्पांजलि का आयोजन होगा। संस्थान के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास महाराज एवं गुरु शरणानंद महाराज का विशिष्ट सानिध्य भक्तों को प्राप्त होगा। इसमें सुप्रसिद्ध भजन गायिका कीर्ति किशोरी अपनी प्रस्तुति देंगी। रात एक बजे भक्तों को भागवत भवन में श्रीकमल पुष्प वितरित किए जाएंगे।


भक्तों को ब्रज नगरी में मिल रही ठोकरें
मथुरा। देश-विदेश से कान्हा के दर्शन को ब्रज भूमि आ रहे भक्तों को मथुरा की सड़कों पर ठोकरें मिल रही हैं। नगर पालिका ने सड़क के गड्ढों को छुपाने के लिए मिट्टी और कंकरीट डाल दी है, जो राहगीरों के लिए और मुसीबत बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed