{"_id":"2-84230","slug":"Mathura-84230-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला मरीज से अभद्रता पर वार्ड ब्वॉय सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला मरीज से अभद्रता पर वार्ड ब्वॉय सस्पेंड
Mathura
Updated Fri, 01 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। वार्ड में भर्ती महिला मरीज से अभद्रता करने के आरोप में वार्ड ब्वाय को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। उसे अपर निदेशक कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
महर्षि दयानंद जिला अस्पताल में कार्यरत वार्ड ब्वॉय ललित कुमार की बुधवार की रात ड्यूटी थी। वार्ड में भर्ती मरीजों का आरोप है कि उक्त वार्ड ब्वाय पहले तो भर्ती महिला मरीज का मोबाइल उठा कर ले गया। जब अन्य मरीजों ने शोर मचाया तो उसने मोबाइल तो वापस कर दिया लेकिन महिला से अभद्रता करने लगा।
सुबह महिला के परिवारीजनों और अन्य तीमारदारों ने हंगामा खड़ा कर दिया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। इधर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एससी गुप्ता ने मामले की जांच के लिए डा. आरएस मौया, डा. अमिताभ पांडेय, डा. मुकं द बंसल के नेतृत्व में टीम का गठन कर दिया। जांच टीम ने वार्ड में भर्ती मरीजों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
सीएमएस एससी गुप्ता ने बताया कि मामले में प्रथम दृष्ट्या दोषी पाए जाने पर वार्ड ब्यॉय को निलंबित कर अपर निदेशक स्वास्थ्य कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इधर जांच प्रक्रिया जारी है।