{"_id":"2-84228","slug":"Mathura-84228-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु एक्सप्रेस में सैनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमिलनाडु एक्सप्रेस में सैनिक की मौत
Mathura
Updated Fri, 01 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। जम्मू कश्मीर मेें तैनात सीआरपीएफ के जवान की तमिलनाडु एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। तमिलनाडु के जिला नाजापट्म के थाना पलाईपुर के गांव नारपुरी निवासी 40 वर्षीय एम राजा पुत्र मनी सीआरपीएफ की 176 बटालियन में सिपाही थे। वह इन दिनों जम्मू कश्मीर में तैनात थे। घर पर छुट्टी बिताने के बाद बुधवार को वह जम्मू कश्मीर ड्यूटी पर जा रहे थे। बुधवार रात चलती ट्रेन में तबीयत खराब होने पर वह सीट पर लुढ़क गए। साथी यात्रियों ने कोच कंडक्टर की मदद से रात को उन्हें मथुरा जंक्शन पर उतार लिया। एम राजा को रेलवे के डॉक्टरों और अन्य अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराकर सीआरपीएफ को सौंप दिया।
विज्ञापन