{"_id":"2-84227","slug":"Mathura-84227-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत बंटवारे का विवाद, भाई को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत बंटवारे का विवाद, भाई को गोली मारी
Mathura
Updated Fri, 01 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मथुरा/फरह। थाना फरह क्षेत्र के गांव गढ़ाया में खेत बंटवारे को लेकर चार भाइयों में मारपीट हो गई। एक ने दूसरे पर फायर कर दिया। गोली लगने से दूसरा भाई घायल हो गया।
जग्गो, कलुआ, बल्लो और कन्हैया चार भाई हैं। जग्गो और कलुआ एक साथ मकान बनाकर रह रहे हैं तो बल्लो और कन्हैया एक साथ रहते हैं। चारों में लंबे समय से खेत के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। जग्गो और कलुआ गुरुवार की सुबह बल्लो और कन्हैया के पास खेत पर गए। चारों में खेत पर मारपीट हो गई। इसी दौरान चली गोली जग्गो के हाथ में लगी। ग्रामीण घायल जग्गो को लेकर फरह थाने आए। वहां से उसे जिला अस्पताल भिजवा दिया। इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।