{"_id":"2-84226","slug":"Mathura-84226-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से गैंग रेप के पांच आरोपी गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से गैंग रेप के पांच आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
Mathura
Updated Fri, 01 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। दोस्त के साथ घूमने गई किशोरी के साथ गैंग रेप करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के दौरान आरोपियों के साथ रहे एक अन्य युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। किशोरी के दोस्त को भी जांच के दायरे में रखा गया है। घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को डीजीपी ने 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
मुंबई के शक्ति मिल रेप कांड की तरह यह घटना गत 29 जुलाई को हुई थी। दोस्त के साथ घूमने गई किशोरी के साथ पांच युवकों ने गैंग रेप किया था और उसके दोस्त को पीटकर भगा दिया था। घटना के खुलासे के लिए सीओ रिफाइनरी, सीओ सिटी, स्वाट टीम, सदर पुलिस सहित चार टीमें लगाई थीं। गुरुवार को पुलिस ने बाढ़पुरा निवासी वंशी यादव, मोनू यादव, सौरभ यादव, दीपक यादव और आनंद ठाकुर निवासी रेयागढ़ थाना सदर बाजार को गिरफ्तार कर लिया। थाना सदर लाकर पीड़ित किशोरी से इनकी पहचान कराई गई तो उसने बताया कि उसने आरोपियों की पहचान कर ली। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि घटना वाले दिन एक युवक विशाल सैनी भी आरोपियों के साथ था लेकिन उसने दुराचार नहीं किया। उसे भी पुलिस ने दुराचार होते देखने और शोर आदि न मचाने का दोषी माना है। घटना में पुलिस किशोरी के साथी युवक की भूमिका को भी संदिग्ध मान रही है और उससे पूछताछ की जाएगी। युवक की पिटाई होने के बाद वह घर चला गया और फोन बंद कर लिए। उसने पुलिस को सूचना भी नहीं दी। इसे लेकर जांच की जा रही है। खुलासे के दौरान एसपी सिटी मनोज सोनकर, सीओ रिफाइनरी डा. अजयपाल शर्मा, सीओ सिटी अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
-----------------
सभी दुराचारियों पर लगेगा पोस्को
मथुरा। किशोरी संग सामूहिक दुराचार के मामले में पुलिस सभी पांच आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराएगी। सभी की डीएनए रिपोर्ट का मिलान कराकर उसे केस डायरी में शामिल किया जाएगा। साथ ही सभी आरोपियों पर पोस्को एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दुराचारियों में एक इंटर, बाकी आठ पास
मथुरा। पांचों आरोपी दिन भर आवारा घूमने वाले हैं। इनमें केवल एक युवक मोनू यादव ही इंटरमीडिएट तक पढ़ा है, बाकी के सब आठ पास हैं। पुलिस के अनुसार उनका काम दिनभर आसपास के इलाके में कॉलेज गोइंग लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसना और छेड़खानी करना था।