{"_id":"2-64387","slug":"Mathura-64387-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकुओं से गोदकर साधु की हत्या, गर्दन काटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकुओं से गोदकर साधु की हत्या, गर्दन काटी
मथुरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2013 10:54 AM IST
विज्ञापन
मथुरा राया थाना राया क्षेत्र के गांव गंगा नगला के निकट बगीची में रह रहे एक साधु की बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। बदमाशों ने साधु की गर्दन काट दी और पेट पर भी चाकुओं से प्रहार किए और साधु के शव को निकट स्थित नहर में डाल कर भाग गए।
विज्ञापन
राया क्षेत्र के गांव गंगा नगला के समीप आयराखेड़ा माइनर के पास बनी वाल्मीकि बगीची पर साधु रमेश बाबा (55) निवासी बटेश्वर, आगरा रहता था।
रोजाना की भांति रमेश शनिवार रात्रि को बगीची के निकट खुले स्थान पर सो रहा था। रात्रि में बदमाशों ने सोते रमेश पर चाकुओं से हमला कर दिया। बदमाशों ने रमेश के शरीर पर चाकुओं के दर्जन भर प्रहार किए। बदमाशों ने साधु की गर्दन काट दी और पेट पर प्रहार किए।
विज्ञापन
इससे उसकी आंतें बाहर आ गई। बदमाशों ने साधू की हत्या कर उसका शव आयराखेड़ा नहर में डाल दिया। ग्रामीणों ने बताया कि यहां सटोरियों का आना जाना अकसर बना रहता था।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची राया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साधु के परिवारीजनों को सूचना देने के लिए सिपाही को बटेश्वर भेजा है। हत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है।