{"_id":"2-64384","slug":"Mathura-64384-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारब में फौजी ने पकड़ा कच्छाधारी बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारब में फौजी ने पकड़ा कच्छाधारी बदमाश
Mathura
Updated Mon, 19 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। थाना महावन के गांव कारब में एक फौजी ने कच्छाधारी बदमाश दबोच लिया। बदमाश साथियों के लिए बाजार से 15 किलो पूआ और सब्जी लेकर जा रहा था।
क्षेत्र के गांव कारब, पचावर, नगला लोका, किशनपुर, खानपुर, यमुनापार के सिहोरा नगला तेजा सहित अन्य गांवों में कच्छाधारी बदमाशों के आने की दहशत बनी है। राया के गांव थना अमरसिंह में ग्रामीण की हत्या के बाद से यह दहशत और बढ़ गई। गांव कारब मेें एक सैनिक छुट्टी पर आया हुआ है। दोपहर को उसने देखा कि एक कच्छाधारी संदिग्ध युवक 15 किलो पूआ और बाल्टी में सब्जी लेकर जंगल की ओर जा रहा है। फौजी ने उसे पकड़ लिया और तलाशी ली तो उसके पास तमंचा और तीन मोबाइल बरामद हुए। इसके बाद फौजी व ग्रामीणों ने उसकी पिटाई की और महावन पुलिस को सूचना दी। फौजी ने ग्रामीणों के साथ जंगल में पकड़े युवक को लेकर उसके साथियों की खोजबीन की लेकिन कोई नहीं मिला। बाद में पुलिस ने बदमाश को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।