फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   विकास, धर्मेन्द्र लाते थे डिमांड

विकास, धर्मेन्द्र लाते थे डिमांड

Wed, 05 Jun 2013 05:30 AM IST
Mathura
Mathura Updated Wed, 05 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
रिफाइनरी की पाइप लाइन से क्रूड ऑयल चोरी का मामला
विज्ञापन


मथुरा। रिफाइनरी के लिए पाइप लाइन से क्रूड ऑयल चोरी कर फैक्ट्रियों में बेचने के मामले में तीन और लोगों की संलिप्तता उजागर हुई है। तीन माह पूर्व पकड़ा गया टैंकर भी थाना मगोर्रा के गांव सौनोंठ में रिफाइनरी की पाइप लाइन से चोरी क्रूड ऑयल से भरा गया था। पुलिस के अनुसार मामले में पकड़े गए दो लोग फीरोजाबाद, आगरा और इटावा की फैक्ट्रियों से क्रूड ऑयल की डिमांड लेकर आते थे।
रिफाइनरी पुलिस ने 16 मार्च को क्रूड ऑयल से भरे टैंकर नंबर यूपी 83 टी 0702 को पकड़ा था। मामले में टैंकर चालक भोला निवासी इंद्रा कॉलोनी रुई की मंडी आगरा, धर्मेन्द्र निवासी नगला करन सिंह फीरोजाबाद और विकास निवासी गली नंबर पांच, गल्ला मंडी दक्षिण, फीरोजाबाद को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने बताया कि वे क्रूड ऑयल भरतपुर से लेकर फीरोजाबाद और इटावा जा रहे थे।
विज्ञापन

टैंकर में क्रूड ऑयल मिलने की सूचना पर भरतपुर के थाना उद्योग नगर के दरोगा लाखन खटाना, आईजी के पेशकार हेमंत शर्मा और रिफाइनरी अधिकारियों ने जांच शुरू की। भरतपुर के रिफाइनरी टर्मिनल पर पकड़े गए टैंकर के नंबर पर कुछ दर्ज नहीं मिला। 12 अप्रैल को मगोर्रा के गांव सौनोंठ में मथुरा रिफाइनरी के लिए आ रही पाइप लाइन में वाल्व लगाकर तेल चोरी के खुलासे के बाद से टैंकर मामले की जांच भी इस ओर मुड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौनोंठ मामले की जांच कर रहे सीओ सदर अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि 16 मार्च को पकड़ा गया टैंकर भी थाना मगोर्रा के गांव सौनोंठ में रिफाइनरी की पाइप लाइन में लगाए गए वाल्व से भरकर लाया गया था। विकास और धर्मेन्द्र फीरोजाबाद, आगरा, इटावा की फैक्ट्रियों से क्रूड ऑयल के लिए डिमांड लेकर आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed