{"_id":"2-57181","slug":"Mathura-57181-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मस्थान क्षेत्र से हटवाए अतिक्रमण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मस्थान क्षेत्र से हटवाए अतिक्रमण
Mathura
Updated Fri, 05 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। नगर पालिका की टीम ने गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाए। इस दौरान टीम ने सड़क किनारे अतिक्रमण कर रखे गए खोखे तोड़ डाले तो अस्थाई दुकानों को भी ढहा दिया। इस दौरान पालिका टीम की अतिक्रमणकारियों से नोकझोंक भी हुई।
नगर पालिका की टीम ने चेयरमैन मनीषा गुप्ता के आदेश पर गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान पालिका की टीम ने जन्मस्थान पोतरा कुंड के आसपास की अस्थाई दुकानें ढहा दीं तो खोखे भी हटवा दिए। जन्मस्थान से थाना गोविंदनगर को जाने वाली रोड व मल्लपुरा क्षेत्र में भी कई अतिक्रमण ध्वस्त कराए। यही नहीं पोतराकुंड से बैंक कालोनी फ्लाईओवर जाने वाली रोड से भी अतिक्रमण हटवाए।
अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों एवं पालिका टीम में कई बार नोकझोंक हुई। पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि या तो वे अपने अतिक्रमण स्वयं हटा लें, अन्यथा अतिक्रमण को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त करा दिया जाएगा।