{"_id":"2-55794","slug":"Mathura-55794-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण के लिए अब आर-पार की लड़ाई: परिहार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण के लिए अब आर-पार की लड़ाई: परिहार
Mathura
Updated Tue, 12 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। संयुक्त जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा जाटों को आरक्षण के लिए जागरूक करने को जाट आरक्षण रथ रवाना हो गया। रथ को समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचपी सिंह परिहार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ मंडल के गांव-गांव में लोगों को जागरूक करेगा। इस मौके पर परिहार ने कहा कि आरक्षण के लिए अब आर-पार की लड़ाई होगी।
परिहार ने सोमवार प्रात: श्रीकृष्णजन्म स्थान से जाट आरक्षण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज को केंद्रीय नौकरी में 27 प्रतिशत आरक्षण के लिए अब आर-पार की लड़ाई लड़नी होगी। आंदोलन को ताकतवर बनाने के लिये समाज में जनजागरण की रणनीति बनाई गई है। इसके तहत ये रथ गांव-गांव जाकर लोगों के आरक्षण के फायदों तथा आंदोलन में योगदान के लिए जागरूक करेगा। साथ ही ऐलान किया कि 18 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर इकट्ठे लाखों जाट तब तक दिल्ली नहीं छोड़ेंगे जब तक कि आरक्षण की घोषणा न हो जाए।
प्रांतीय महासचिव महावीर सिंह परिहार ने बताया रथ ने सोमवार को चौमुहां के गांव कौंकेरा, नौहवारी में छिनपारई, दौलतपुर, इनायत गढ़, रायपुर, मुसमुना, मानागढ़ी, बाजना, एदलगढ़ी, नावली, बरौठ, हसनपुर, पारसौली पहुंचकर सभाएं कीं। उन्होंने बताया कि ऐसे ही रथ मेरठ और सहारनपुर में भी चल रहे हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति चौधरी, पूर्व विधायक रामशरण आर्य, योगेश चौधरी, दिनेश प्रधान, हंसराज सिंह, भगवती सिंह, मास्टर वीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।