{"_id":"2-53017","slug":"Mathura-53017-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह से लाखों की चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह से लाखों की चोरी
Mathura
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां। नगर की एक धर्मशाला में बुधवार रात आयोजित शादी समारोह में चोरों ने लाखों की नकदी और जेवर पार कर दिए। खाली संदूक मैरिज होम के पीछे जंगल में बरामद हुई। चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।
कच्ची मंडी, स्टेट बैंक वाली गली में रहने वाले राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल के पुत्र मोहित की शादी बुधवार को जालौन जिले के उरई निवासी बाबूलाल गुप्ता की पुत्री रुनेहा के साथ थी। बाबूलाल गुप्ता अपने परिजनों एवं रिश्तेदारों के साथ दोपहर में ही कोसी आकर यहां बुक मैरिज होम में रुक गए। अपना सामान उन्होंने एक कमरे में रख दिया और ताला लगा दिया। शाम को सभी लोग दावत और नाच गाने में मशगूल हो गए।
इसी मध्य चोरों ने कमरे में सेंध लगाकर संदूक पार कर दिया। संदूक में तीन लाख की नकदी और पांच लाख रुपये के आभूषण रखे थे। चोर संदूक को खाली कर पीछे जंगल में फेंक गए। रात्रि में मंडप में फेरों के समय लड़की पर सामान चढ़ाने के लिए कमरे से संदूक लेने बाबूलाल गए। संदूक गायब देख उनके होश उड़ गए। उन्हाेंने इसकी जानकारी अपने परिवारीजन एवं रिश्तेदारों को दी। काफी खोजबीन के बाद भी चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। बाबूलाल ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।