{"_id":"2-49021","slug":"Mathura-49021-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चोरी के मामले में जमकर मारपीट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल चोरी के मामले में जमकर मारपीट
Mathura
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छाता। कोतवाली छाता के गांव रनवारी में मोबाइल चोरी के मामले में जमकर बवाल हुआ। इस दौरान दो पक्षों में जमकर लाठी, डंडे, बल्लम, फरसे चले और पथराव भी हुआ। घटना में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में 15 लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। वही छाता के बरसाना कालोनी में हुए झगड़े में गोलियां चलीं।
गांव रनवारी में मोबाइल चोरी के आरोप में राकेश पुत्र कंजर से तीन दिन पूर्व कुछ लोगों का झगड़ा हुआ था। बीती रात इस मामले में दोनों पक्ष एक बार फिर आमने सामने आ गए। डॉक्टर के सामने चौक में सुरेंद्र जादौन, जयपाल, हज्जी, बबली, बाबू, नरेश, रामप्रसाद, लोकेश, जीतू, मोहन श्याम, सोनू, मोनू, सम्मी, सतीश, दीपेश ने गांव के ही राजू, नवल सिंह, रंजीत, लक्ष्मन, मुकेश, कमल, सुनीता, रामा, राकेश को लाठी डंडों, वल्लम, फरसा, ईट पत्थरों हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वही दूसरी ओर सायं करीब छह बजे बरसाना कालोनी छाता रेलवे फाटक के पास गली में देवीराम व रंधीर ने मामूली विवाद में पड़ोसी सुगड पुत्र ठाकुर लाल निवासी पेलखू को गाली गलौज मारपीट कर गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों मामलों में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है।