फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   बहन के प्रेमी की कुल्हाड़ी से काट हत्या

बहन के प्रेमी की कुल्हाड़ी से काट हत्या

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Mathura
Mathura Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मथुरा/जैंत/फरह। जैंत चौकी क्षेत्र के गांव फैंचरी से गायब युवक इज्जत की भेंट चढ़ गया और प्रेम संबंधों के चलते लड़की के भाई ने उसकी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इस घटना का खुलासा हत्यारोपी की गिरफ्तारी के बाद हुआ तथा पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मृतक जितेंद्र का सड़ा गला शव बरामद कर लिया। गांव फैंचरी निवासी रामजीत क ा 19 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार गत नौ नवंबर को गायब हो गया था। उसकी गुमशुदगी 13 नवंबर को जैंत चौकी में दर्ज कराई गई। जितेंद्र के मोबाइल को पुलिस ट्रैस कर रही थी तथा इसके लिए सर्विलांस का भी पुलिस ने सहारा लिया। जांच के दौरान मामला अपहरण में तरमीम कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में गत दिवस रामजीत के रिश्तेदार थाना मगोर्रा सौंख के गांव पाली निवासी हरिओम को उठाया और कड़ाई से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में हरिओम टूट गया और उसने पुलिस को बताया कि जितेंद्र के उसकी बहन से संबंध थे। वह इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था। इज्जत की खातिर उसने जितेंद्र को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। घटना में अपने दोस्त गांव के तेजवीर उर्फ तेजो का भी सहारा लिया। हरिओम ने नौ नवंबर को फोन कर जितेंद्र को कहा कि आगरा के एक हॉस्पिटल में मैनेजर की नौकरी लगवा देगा। इन्होंने जितेंद्र को मथुरा में सौंख रोड पर बुला लिया। यहां दोनों ने पहले जितेंद्र को खूब शराब पिलाई और फिर घने जंगल में ले जाकर उसे कुल्हाड़ी से काट डाला। इसके बाद एक खर्रे में उसके शव को ढक दिया। उसके मोबाइल को लेकर हरिओम गांव पालीखेड़ा आ गया। हरिओम को पकड़कर जैंत पुलिस रात्रि एक बजे गांव बधाया पहुॅंची और जंगल से जितेन्द्र का क्षत विक्षत शव बरामद कर लिया। पुलिस ने हरिओम को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed