{"_id":"2-48832","slug":"Mathura-48832-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की चुनावी बैठक में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की चुनावी बैठक में हंगामा
Mathura
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव को लेकर हुई बैठक में जमकर हंगामा हुआ। कार्यकर्ताओं ने जिला चुनाव अधिकारी पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी को भी खरी-खोटी सुनाई। संगठनात्मक चुनाव में गुटबाजी को बढ़ावा देने का आरोप तक लगा दिया। हंगामे के बाद तय हुआ कि मंडल के चुनाव अब 23 नवंबर को होेंगे। नगर क्षेत्र मथुरा और जिलाध्यक्ष का चुनाव फिलहाल नहीं होगा।
रविवार को पूर्व मंत्री एवं जिला चुनाव अधिकारी बालेश्वर त्यागी और सहायक चुनाव अधिकारी अलीगढ़ की जिलाध्यक्ष मीना सिंह ने संगठनात्मक चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में ग्राम सभा और नगर क्षेत्र में वार्ड चुनावों को लेकर आरोपों के दौर शुरू हो गए। पूर्व जिलाध्यक्ष पदम सिंह शर्मा ने कहा कि ये चुनाव निर्धारित प्रक्रिया को अमल में लाए बगैर कराए गए हैं। चुनाव के लिए सक्रिय सदस्यता तक प्रमाणित नहीं कराई गई और चुनाव हो रहे हैं।
पूर्व विधायक प्रणत पाल सिंह ने कहा कि अभी तो देहात मंडल की सीमा और संरचना का भी पता नहीं है फिर ये चुनाव किस तरह हो गए। सुरीर मंडल के रजिस्टर में तीन अन्य मंडलों की सदस्यता दर्ज है।
विज्ञापन
रवि माहेश्वरी, नरेंद्र सैनी, राजेश चौधरी, डीएन गौतम, कमला प्रसाद शर्मा, गोपाल चतुर्वेदी, विनोद शर्मा आदि ने भी गंभीर आरोप लगाए। यहां तक कह दिया कि संगठन चुनाव के नाम पर जनपद में जिला चुनाव अधिकारी गुटबाजी को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। संपूर्ण कार्रवाई एक पक्षीय चल रही है। काफी देर तक चले इस हंगामे के बाद तय किया गया कि अब मंडल के चुनाव 23 नवंबर को होंगे। नगर क्षेत्र मथुरा और जिलाध्यक्ष के चुनाव को फिलहाल रोक दिया गया है।
बैठक में ठा. ओमप्रकाश सिंह, मुकेश खंडेलवाल, संजय गोविल, अनिल चौधरी, भुवन भूषण कमल, प्रमोद चौधरी, राजेश पिंटू, भूपेंद्र चौधरी, मदन मोहन श्रीवास्तव, ज्ञानेन्द्र सिंह राणा, संजय शर्मा, हेमंत अग्रवाल, सिद्धार्थ लोधी, केके चौधरी आदि मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक तेजवीर सिंह ने की। संचालन निवर्तमान महासचिव चिंताहरण चतुर्वेदी ने किया।