{"_id":"2-48567","slug":"Mathura-48567-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआ खेलने से रोका तो की फायरिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुआ खेलने से रोका तो की फायरिंग
Mathura
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (ब्यूरो)। गांव बाबूगढ़ में बीती रात जुआ खेलने का विरोध करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बीच हुई मारपीट में दो युवक घायल हो गए। वहीं झगड़े में हुई फायरिंग से गांव में दहशत है। इस संबंध में छह लोगों के खिलाफ थाना कोतवाली में मुकद्मा दर्ज कराया गया है।
गांव बाबूगढ़ निवासी जगदीश का आरोप है कि गांव के रूप सिंह, अनूप, मुकेश, बंटू, हरीशचंद्र और शीशपाल आदि लोग मंगलवार की रात उसके नौहरे में जुआ खेल रहे थे। जब वह मना करने गया, तो आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया और मारपीट की। मौके पर पहुंचे रमेशचंद्र और प्रेमबाबू के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। घटना में रमेशचंद्र, प्रेमबाबू घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से तमंचों से कई राउंड फायरिंग भी की। फायरिंग होते ही गांव में दहशत फैल गई। इस संबंध में जगदीश पुत्र इंद्रवन ने छह लोगों के विरुद्ध थाना कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।