फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   सड़क दुर्घटनाओं में युवक व महिला की मौत

सड़क दुर्घटनाओं में युवक व महिला की मौत

Sun, 26 Aug 2012 12:00 PM IST
Mathura
Mathura Updated Sun, 26 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मथुरा/मगोर्रा। जनपद के दो स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में युवक व एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। युवक गोवर्धन के गांव जचौंदा स्थित ससुराल से लौट रहा था।
विज्ञापन

थाना मगोर्रा के गांव मगोर्रा निवासी नवल सिंह अमीन के पुत्र पुष्पेंद्र (25) की गोवर्धन के गांव जचौंदा के रामनगला में ससुराल है। पुष्पेंद्र दो दिन पूर्व पत्नी को लेने बाइक से राम नगला गया था। शुक्रवार सायं तक ससुरालीजनों ने पत्नी नहीं भेजी तो वह रात्रि को वहां से मगोर्रा को चल दिया। रास्ते में वह रात्रि नौ बजे मथुरा भरतपुर मार्ग स्थित गांव हमला के निकट से गुजर रहा था तभी उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से पुष्पेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुष्पेंद्र का शव सड़क किनारे पड़ा रहा। रात्रि में गांव जा रहे फौंडर के लोगों ने उसकी पहचान की तथा उसके परिवारीजनों को बताया। सूचना पर मगोर्रा पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस मामले में पुष्पेंद्र के भाई कुंदन ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ थाना मगोर्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के अशोक नगर के थाना कंचनपुर के गांव मोसिदपुर रामबाबू व उसकी 55 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी के साथ ब्रज यात्रा पर आए थे। वे शनिवार अपराह्न तीन बजे हाइवे स्थित बाबा जयगुरुदेव मंदिर के निकट से गुजर रहे थे तभी एक ट्रक ने मुन्नी देवी को रौंद दिया। हाइवे पुलिस ने मुन्नी देवी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके अलावा 40 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे युवक घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed