{"_id":"43399","slug":"Mathura-43399-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में झमाझम बारिश
Mathura
Updated Sun, 26 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मथुरा। अब तक कड़े तेवरों से सूखे की आशंका जगाने वाले इंद्रदेव बीती रात से शनिवार दोपहर तक इस कदर मेहरबान हुए कि पूरे मानसून का 23.46 फीसदी पानी बरस गया। इस दौरान करीब 115 मिमी वर्षा हुई। जबरदस्त वर्षा से शहर के मार्ग ताल-तलैया में तब्दील हो गए तो आर्द्रता बढ़कर 92 फीसदी जा पहुंची। हालांकि इस वर्षा को रिकार्ड के करीब भी नहीं माना जा रहा है, लेकिन इस सीजन में हुई वर्षा के हिसाब से यह वृष्टि अब तक सबसे बेहतरीन है।
जून के अंत और पूरे जुलाई किसानों को खून के आंसू रुलाने वाले इंद्रदेव इस माह मेहरबान लग रहे हैं। पिछले माह में मात्र 240 मिमी बारिश हुई थी। वहीं अगस्त में शुक्रवार देर रात तक 135 मिमी वर्षा हुई। शुक्रवार रात दो बजे से इंद्रदेव का मूड़ इस कदर बदला कि शनिवार दोपहर तक के चंद घंटों में ही 115 मिमी वर्षा हो गई। जो इस सीजन में हुई कुल वर्षा का 23.46 फीसदी हिस्सा है। हालांकि अधिकतम वर्षा के रिकार्ड 141 मिमी को देखते हुए बीती रात की वर्षा भले ही आसपास भी नहीं ठहरती।
इस सीजन को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि एक दिन में ही बारिश ने सारी कसर पूरी कर दी। इसके चलते तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई। अब अधिकतम तापमान 29 डिग्री रह गया तो न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री रिकार्ड हो गया। हालांकि आर्द्रता बढ़कर 92 फीसदी तक जा पहुंची। दोपहर में बादल छाए रहे तो सायं चार बजे के करीब खिली धूप ने बाजारों में चहल-पहल लौटा दी। मौसम वेधशाला राया के प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा ने स्वीकार किया कि बीती रात से शनिवार दोपहर तक 115 मिमी वर्षा हुई है।