फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   अधिकारियों के आश्वासन को किसानों ने नकारा

अधिकारियों के आश्वासन को किसानों ने नकारा

Sat, 25 Aug 2012 12:00 PM IST
Mathura
Mathura Updated Sat, 25 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बाजना। सर्वदलीय किसान संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे किसान व्यापारियों का धरना प्रदर्शन लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। शासन और प्रशासन की बेरुखी से आक्रोशित किसानों ने 27 अगस्त को यमुना एक्सप्रेस-वे पर प्रदर्शन की हुंकार भर दी है। इधर धरना स्थल पर प्रशासनिक अफसरों के आश्वासनों को किसानों ने सिरे नकार दिया है।
विज्ञापन

सात सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों और व्यापारियों का जोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। किसान नेता रामबाबू सिंह कटैलिया ने कहा कि किसानों की मेहनत से फसल होती है उसी रेवेन्यू से देश चलता है। उपजिलाधिकारी पीके सक्सेना, सीओ मांट राजेंद्र यादव ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों को समझाने का प्रयास किया। इस पर किसानों ने दो टूक कहा जब तक बाजना में चेंज ओवर सहित अन्य समस्याओं के निदान का आदेश नहीं आ जाता वो धरने पर डटे रहेंगे। इस अवसर पर गिर्राज प्रसाद वशिष्ठ, नेपाल सिंह, जयवीर सिंह, रामवीर सिंह ने भी अपने विचार रखे। धरने की अध्यक्षता टीकम भगत जी और संचालन छेदालाल पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed