{"_id":"43317","slug":"Mathura-43317-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने तमंचे के बल पर गाड़ी लूटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने तमंचे के बल पर गाड़ी लूटी
Mathura
Updated Sat, 25 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
राया/मथुरा। थाना राया क्षेत्र में फरीदाबाद से मथुरा के लिए सवारी के रूप में बैठे लोगों ने तमंचे के बल पर क्वालिस को लूट लिया।
फरीदाबाद के सेक्टर सात निवासी नरेश कुमार क्वालिस गाड़ी (यूपी-65 पी 6594) को भाड़े पर चलवाते हैं। जिस पर बदरपुर दिल्ली निवासी राकेश कुमार चालक है। 21 अगस्त को सायं राकेश फरीदाबाद से गाड़ी लेकर अपने साथी के साथ घर जा रहा था तभी फरीदाबाद में छह लोग मिले। उन्होंने मथुरा आने के लिए भाड़ा तय किया। राकेश उन्हें लेकर 11 बजे मथुरा आ गया। आरोप है कि राया के निकट फाटक पर सवारी के रूप में बैठे बदमाशों ने बाथरूम के बहाने गाड़ी रुकवाई और गाड़ी रुकते ही तमंचे निकाल लिए। बदमाशों ने राकेश की पिटाई कर तमंचे दिखाकर गाड़ी लूट ली और भाग गए। राकेश घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मथुरा कोतवाली, यमुनापार तथा राया पुलिस के चक्कर लगाता रहा लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। आखिर एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।