{"_id":"42990","slug":"Mathura-42990-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरी के खेत में अजगर निकलने से हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरी के खेत में अजगर निकलने से हड़कंप
Mathura
Updated Mon, 20 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फरह/मथुरा। रिपोर्टिंग चौकी ओल के गांव इकदंता में चरी के एक खेत में अजगर को देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को अजगर से दूर रखा। तीन घंटे बाद खाली हाथ पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से अजगर को पकड़ लिया।
इकदंता निवासी जयपाल सिंह पुत्र लाखन रविवार की प्रात: खेत पर चरी काटने के लिए गया। खेत में खड़ी चरी में जयपाल अजगर को देख चीखता हुआ उल्टे पैर भाग खड़ा हुआ। जयपाल ने घर पहुंचकर खेत में अजगर होने की बात कही। कुछ ही देर में अजगर की बात पूरे गांव में फैल गई। कुछ ही देर में ग्रामीण जयपाल के खेत की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीण खेत के पास पहुंच गए। खेत में अजगर को देख ग्रामीण डर के मारे खेत के नजदीक नहीं पहुंच रहे थे। अजगर निकलने की सूचना पर चौकी प्रभारी ओल और एसओ फरह भी गांव पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों को जहां अजगर था वहां जाने से रोके रखा। साथ ही वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।
तीन घंटे बाद वन विभाग की टीम अजगर पकड़ने के लिए पहुंची। डिप्टी रेंजर शिव कुमार ने अजगर को पकड़ने के लिए ग्रामीणों से पेड़ के मोटे डंडे कटवाए। इसके बाद खेत में पड़े ढाई मीटर लंबे और करीब 30 किलो ग्राम वजन के अजगर को बोरे में बंद किया। इसके बाद सांप को वन विभाग की टीम ले गई। इसके बाद ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।