फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   90 roads to be revamped at a cost of 86.13 crore

Mathura News: 86.13 करोड़ से 90 सड़कों का होगा उद्धार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
90 roads to be revamped at a cost of 86.13 crore
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र की सड़कों की तस्वीर बदलने जा रही है। शासन ने सड़कों के जीर्णोद्धार समेत 90 विकास कार्यों को मंजूरी दी है। इन कार्यों के लिए शासन ने 86.13 करोड़ रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। पहली किस्त के रूप में 43.6 करोड़ रुपये अवमुक्त कर किए गए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका मथुरा-वृंदावन का अस्तित्व हटाकर वर्ष 2017 में मथुरा-वृंदावन नगर निगम बनाया गया। इसके बाद दो बार में शहर के आसपास की 50 ग्राम पंचायतों के आंशिक भाग को नगर निगम की सीमा में शामिल किया गया। ये क्षेत्र शामिल हो गए, लेकिन अपेक्षा के अनुरूप यहां मूलभूत सुविधाएं विकसित नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन

नगर निगम ने इन क्षेत्र के विकास के लिए बीतेे महीने प्रस्ताव भेजे थे। इनमें 90 गलियां एवं प्रमुख मार्ग एवं नाली निर्माण के प्रस्तावों को मंजूरी दिलाने के लिए महापौर प्रयासरत थे। शासन ने त्वरित योजना के तहत राज्य सेक्टर से इन कामों को स्वीकृति दे दी है। अब नगर निगम टेंडर प्रक्रिया की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल को भी मिले पैसा तो बुझे प्यास
नगर निगम क्षेत्र की नई आबादी के कई वार्ड व गलियां ऐसी हैं, जहां पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। इसके लिए नगर निगम ने गंगाजल पेयजल परियोजना का प्रस्ताव शासन को भेजा है। वहीं गंगाजल की उपलब्धता की मांग की गई है। प्रस्ताव को मंजूरी मिले तो नई आबादी की हर गली व हर घर में शुद्ध पेयजल पहुंच सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed