{"_id":"68278a1599abdc4359022728","slug":"90-bangladeshis-detained-while-working-at-brick-kilns-in-nuhjheel-mathura-news-c-29-1-mtr1013-397437-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नौहझील में ईंट भट्ठों पर पथाई कर रहे 90 बांग्लादेशी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नौहझील में ईंट भट्ठों पर पथाई कर रहे 90 बांग्लादेशी हिरासत में
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में बैठे बंगलादेशी
नौहझील (मथुरा)। थाना नौहझील पुलिस ने सत्यापन के दौरान ईंट-भट्ठों पर मजदूरी कर रहे महिला-पुरुष व बच्चों सहित 90 बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है।
थाना क्षेत्र में सैकड़ों ईंट-भट्ठा संचालित हैं। इनमें बिहार, मध्यप्रदेश, असम सहित अन्य राज्यों के लोग ईंट-पथाई का काम करते हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने गत दिनों क्राइम मीटिंग में संदिग्ध लोगों के सत्यापन के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को खुफिया विभाग और पुलिस को सत्यापन के दौरान गांव खाजपुर स्थित मोदी ईंट भट्ठे की झुग्गी-झोपड़ियों में कुछ संदिग्ध मजदूर दिखे। पूछताछ में उन्होंने अपने आप को बंगाल का बताया। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने स्वयं को बांग्लादेशी मुस्लिम बताया।
बताया कि क्षेत्र के गांव जरैलिया-सेऊपट्टी स्थित आरपीएस ईंट उद्योग पर भी उनके कुछ साथी कार्य कर रहे हैं। पुलिस को वहां भी बांग्लादेशी मिल मिले। पुलिस ने दोनों भट्ठों से 35 पुरुष, 27 महिला, 28 बच्चों सहित 90 बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ के लिए उन्हें थाने ले आई। बांग्लादेशियों ने बताया कि 10-15 वर्ष पहले वे भारत आ गए थे। यहां हरियाणा, गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली, अलीगढ़ में काम करते रहे। 6-7 महीने से यहां पथाई का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए बंगलादेशी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। अन्य सुरक्षा व जांच एजेंसियों को भी सूचना दी गई है।