फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   892 booths made for casting vote, 9.55 lakh voters will decide

Mathura News: वोट डालने के लिए बनाए गए 892 बूथ, 9.55 लाख मतदाता करेंगे फैसला

Mon, 24 Apr 2023 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Mon, 24 Apr 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
892 booths made for casting vote, 9.55 lakh voters will decide
मथुरा। जनपद के 15 निकायों के लिए होने जा रहे चुनाव में 892 बूथ स्थलों पर मतदान होना है। इसमें 249 वार्ड के सदस्य और 15 निकाय अध्यक्षों के चयन के लिए वोट डाले जाएंगे, जिसमें 9.55 लाख मतदाताओं के शामिल होना है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए एक तरफ प्रत्याशी प्रचार में ताकत लगा रहे हैं तो प्रशासन ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का मोर्चा संभाल लिया है। इस बार मथुरा नगर निगम, कोसीकलां नगर पालिका और 13 नगर पंचायतों के लिए मतदान होना है। इन सभी निकायों में 249 वार्ड हैं, जिनके लिए 268 मतदान केंद्र और 893 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इसमें मथुरा-वृंदावन नगर निगम के 70 वार्ड में 180 केंद्र औश्र 627 मतदान स्थल शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा कोसीकलां नगर पालिका के 25 वार्ड में 15 मतदान केंद्र और 44 मतदान स्थल हैैं। इनके अलावा गोवर्धन नगर पंचायत में 12 केंद्र पर 37 मतदान स्थल, छाता नगर पंचायत में 9 मतदान केंद्रों के 26 मतदान स्थलों पर वोट पड़ेंगे। राया नगर पंचायत में 14 वार्ड में छह मतदान केंद्र के 25 स्थलों पर मतदान की व्यवस्था रहेगी। गोकुल में पांच केंद्र पर 10 बूथ, महावन के तीन केंद्रों पर 11 बूथ, बाजना के तीन केंद्र पर 10 बूथ, बलदेव के तीन केंद्रों पर 16 बूथ बनाए गए हैं। नंदगांव नगर पंचायत में तीन केंद्रों पर मतदान होगा। यहां 12 बूथ बनाए गए हैं। चौमुहां में 15 बूथ, राधाकुंड में 10 बूथ बनाए गए हैं। सौंख में तीन केंद्रों पर 10 बूथों पर मतदान होगा। फरह नगर पंचायत में सिर्फ दो केंद्र पर वोट पड़ेंगे। दोनों केंद्रों पर 10 बूथ बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों में से आदर्श और पिंक बूथ चयनित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि मतदान केंद्रों की इस व्यवस्था के अंतर्गत सभी 15 निकायों में 955651 मतदाता अपने मत का उपयोग कर सकेंगे। इसमें सबसे अधिक मतदाता मथुरा-वृंदावन नगर निगम में 721942 हैं। इसके बाद नगर पालिका कोसीकलां में 49978 मतदाता हैं। सबसे कम मतदाता नगर पंचायत गोकुल में हैं। यहां 3950 मतदाताओं को मतदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed