{"_id":"6442e37bcfd4dd8620004604","slug":"8-infected-including-juvenile-and-judicial-officer-found-mathura-news-c-29-1-mtr1009-62733-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: किशोर व न्यायिक अधिकारी सहित 8 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: किशोर व न्यायिक अधिकारी सहित 8 संक्रमित मिले
Sat, 22 Apr 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। बीते 24 घंटे के दौरान जिले में 8 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें एक किशोर और एक न्यायिक अधिकारी भी शामिल हैं। इन्हें मिलाकर अब एक्टिव केसों की संख्या 21 हो गई है।
जिले में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। बीते दिन 3 संक्रमित मिलने के बाद शुक्रवार को एक साथ 8 संक्रमित मिले। इनमें एक 13 वर्षीय किशोर व एक न्यायिक अधिकारी भी शामिल हैं। संक्रमितों की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम इनके घर पहुंची। आवश्यक दवाएं दी गईं। इन्हें होम आइसोलेट किया गया। घरों को सैनिटाइज किया गया। निकट परिजन के सैंपल लिए गए। इन्हें मिलाकर अब जिले में एक्टिव केस की संख्या 21 हो गई है। सभी के स्वास्थ्य पर विभाग की नजर बनी हुई है।
कोविड नोडल प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि संक्रमितों में सामान्य बीमारी बुखार, खांसी, सांस फूलना, जुकाम व गले में दर्द के लक्षण पाए जा रहे हैं।
ऐसे करें बचाव
- मास्क लगाकर ही बाहर निकलें।
- सार्वजनिक स्थलों पर सामाजिक दूरी का पालन करें।
- हाथों को बार-बार साबुन से धोयें।
- नाक-मुंह को सीधे हाथों से छूने से बचें।
- कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।