{"_id":"665ce49da41a03829607249c","slug":"8-including-7-women-arrested-with-56-kg-ganja-mathura-news-c-29-1-mtr1002-243945-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 56 किलो गांजे के साथ 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 56 किलो गांजे के साथ 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार
विज्ञापन
वृंदावन। पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक आरोपी व सात महिलाओं को 56 किलो 300 ग्राम गांजे सहित गिरफ्तार किया है। इसकी अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये बताई गई है।
एसपी सिटी डाॅ. अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस व स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर गोपाल पुत्र स्व. जनक लाल निवासी मोहल्ला कोस्टा शारदा चौक थाना गढ़ा जबलपुर को पानीघाट परिक्रमा मार्ग वृंदावन के पास से 56 किलो 300 ग्राम गांजे साथ गिरफ्तार किया है। इसके साथ सात महिलाएं भी पकड़ी गई हैं। बता दें कि जनपद में गांजे का कारोबार परचूनी कारोबार की तरह फैला है। इसकी सारी जानकारी पुलिस के पास होती है, लेकिन पुलिस इन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करती, जिसके कारण गांजे का कारोबार तेजी से फलफूल रहा है। मथुरा में गली-गली गांजे की बिक्री पुरुषों के अलावा महिलाएं भी कर रही हैं। विभिन्न क्षेत्रों में खासकर घनी बस्तियों में और मजदूरों के इलाके में इसकी बिक्री ज्यादा होती है।
यमुना के घाट किनारा क्षेत्र और औद्योगिक क्षेत्र के अलावा बगीची अखाड़ों पर भी धड़ल्ले से गांजा बिक रहा है। मथुरा के अलावा वृंदावन, गोवर्धन, नंदगांव और बरसाना में भी गांजे की बड़े पैमाने पर बिक्री हो रही है और यह सब पुलिस की जानकारी में है।