{"_id":"670853df8ef507c0a80b4eb4","slug":"8-accused-got-bail-from-high-court-mathura-news-c-29-1-mtr1013-301376-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 8 आरोपियों को हाईकोर्ट से मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 8 आरोपियों को हाईकोर्ट से मिली जमानत
विज्ञापन
भरतपुर। करीब सवा साल पूर्व हुए चर्चित गैंगस्टर कुलदीप जघीना हत्याकांड के 8 आरोपियों को बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।हाईकोर्ट के न्यायाधीश प्रवीण भटनागर की बेंच ने अरुण कुमार फौजी, कुलदीप, मनदीप, सचिन, शेरसिंह उर्फ शेरा, बबलू, कृष्णा हथैनी एवं भूपेंद्र उर्फ भूपन को जमानत दे दी। दो आरोपी रविंद्र एवं धर्मराज की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
आरोपियों के अधिवक्ताओं ने 10 आरोपियों की जमानत अर्जी लगाई थी। हाईकोर्ट बैंच ने 8 की अर्जी स्वीकार करते हुए उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया, जबकि दो की जमानत अस्वीकार कर दी। इससे पूर्व करीब एक माह पूर्व अदालत की ओर से आरोपी अनूप को जमानत दी जा चुकी है। घटना करीब सवा साल पूर्व 12 जुलाई 2023 की है। गैंगस्टर कुुलदीप जघीना को जयपुर जेल से जिला अदालत में पेशी पर लाते समय आरोपियों ने आमोली टोल प्लाॅजा पर रोडवेज बस में कृपाल जघीना गैंग के सदस्यों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी।
हलैना पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने मामले में 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी अभी भी वांछित चल रहे हैं। मामले में अब तक 9 आरोपियों को जमानत मिल चुकी है, जबकि 8 अभी भी विभिन्न जेलों में बंद हैं। जमीनी के विवाद को लेकर गैंगस्टर कुलदीप जघीना गैंग ने सर्कुलर रोड, जघीना गेट के पास रात करीब 10 बजे गैंगस्टर कृपाल जघीना की गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्रतिशोध के चलते कृपाल जघीना गैंग के सदस्यों ने गैंगस्टर कुलदीप जघीना की हत्या की थी।